Breaking News

सीएम नीतीश ने बदले प्रभारी मंत्री…सम्राट को पटना तो मंगल को बेगूसराय

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 29 जिलों के प्रभारी को बदल दिया। जिसमें वो जिले भी शामिल हैं जिन लोकसभा सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति होती है, जो बीस सूत्री समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करती है। और इन्ही समिति के अध्यक्ष को प्रभारी मंत्री कहते हैं। इस समिति का अध्यक्ष राज्य सरकार का कोई मंत्री और सचिव डीएम होते हैं।

नीतीश सरकार ने जिन जिलों के प्रभारी मंत्री बनाएं उसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल हैं। जिसमें 9 चेहरों को 22 जिलों की जिम्मेदारी मिली है। वहीं 20 मंत्रियों को एक-एक जिले का दायित्व सौंपा गया है। जिसकी सूची इस तरह है।

मंत्री का नाम आवंटित जिला

सम्राट चौधरी पटना विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर, भोजपुर विजय कुमार चौधरी पूर्णिया, नालंदा बिजेंद्र प्रसाद यादव वैशाली डॉ. प्रेम कुमार नवादा श्रवण कुमार समस्तीपुर, मधेपुरा संतोष कुमार सुमन औरंगाबाद सुमित कुमार सिंह सारण रेणु देवी सीवान मंगल पांडे दरभंगा, बेगूसराय नीरज कुमार सिंह कटिहार अशोक चौधरी सीतामढ़ी, जहानाबाद लेशी सिंह मधुबनी मदन सहनी सुपौल नीतीश मिश्रा अररिया, गया

साथ ही नीतिन नवीन बक्सर, कैमूर दिलीप कुमार जायसवाल सहरसा महेश्वर हाजरी खगड़िया शीला कुमारी शेखपुरा, लखीसराय सुनील कुमार पूर्वी चंपारण जनक राम पश्चिमी चंपारण हरी सहनी अरवल कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज जयंत राज रोहतास जमा खान किशनगंज, शिवहर रत्नेश सादा जमुई केदार प्रसाद गुप्ता मुंगेर सुरेंद्र मेहता बांका संतोष कुमारक सिंह भागलपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.