Breaking News

सांसद बनते ही RJD नेता का बड़ा दावा : कहा- 8 से 10 महीने में गिर जाएगी NDA सरकार

बक्सर: बिहार की बक्सर लोकसभा सीट पर विजयी होने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से केंद्र की सरकार को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि यह एनडीए की ढीली-ढाली सरकार 5 साल तक चलने वाली नहीं है. आरजेडी सांसद ने कहा कि आप लोग चौंकिएगा मत, क्योंकि आने वाले 8 से 12 महीने के भीतर देश में नई सरकार बनेगी.

सुधाकर सिंह ने कहा कि इस देश की सरकार 5 साल नहीं चलने वाली है. 8 से 12 महीने के अंदर सरकार गिर जाएगी. इस देश में नई सरकार बनेगी. याद रखिएगा कि मैने क्या कहा था? जब सदन चलेगा तो इंडिया गठबंधन के नौजवान सांसद सरकार को घुटने पर ला देंगे

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में दो दिन रुका और इस दौरान दर्जनों मीडिया ने मेरा इंटरव्यू लिया लेकिन किसी भी चैनल पर मेरी आवाज को दिखाया नहीं गया. आप लोग देखेंगे कि जब जुलाई में सदन चलेगा तो डंके की चोट पर कह रहा हूं कि इस देश की सरकार को चंद दिनों में ही मेरे जैसे नौजवान सांसद सरकार को घुटने पर ला देंगे. उन्होंने कहा कि सदन में सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.