Breaking News

क्‍या राहुल कर रहे हैं प्र‍ियंका गांधी की लॉन्‍च‍िंग की तैयारी?

11 जून को रायबरेली में आभार सभा को संबोधित करते हुए यहां के नवनिर्वाचित सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 लाख वोट से चुनाव हार जाते. राहुल के इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में एक नई चर्चा चल पड़ी है कि राहुल गांधी ने ऐसा कहकर क्या प्रियंका गांधी की राजनीति में लॉन्चिंग की तरफ इशारा किया है.

प्रियंका गांधी के बारे में राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस अब प्रियंका के राजनीतिक लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. क्योंकि प्रियंका जनता में राहुल गांधी से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं. वे बड़े ही सधे हुए शब्दों में भाषण देती हैं, कहीं गलत बयानी नहीं करतीं. इसलिए अगर वे राजनीति में आती हैं तो उसका प्रभाव दूर तलक पड़ेगा. बहुत से लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखलाई पड़ती है. देश की जनता प्रियंका के अंदर इंदिरा को देखती है, इसलिए उन्हें पसंद करती है.

हालांकि, पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनावों से पहले यह चर्चा आम थी कि इस बार प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ेंगी. उनके रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.