Breaking News

सम्राट चौधरी बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव, चुनावी नतीजों के बाद बदले सुर

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा इसमें दिक्कत कहां है. बिहार चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक के बाद सम्राट चौधरी कहा कि बिहार की जनता ने हमें 75 परसेंट नंबर दिया है. जो लोग दावे कर रहे थे कि पहले 6 फेज के चुनाव में 28 सीट जीत रहे उनको जनता ने जवाब दिया है. हमने बेहतर प्रदर्शन किया है. जहां चूक हुई वो चिंता का विषय है.

दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव परिणाम पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी. बैठक में पार्टी के प्रदर्शन पर समीक्षा की गई. इसके बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि हम कई सीट हार गए इस पर समीक्षा होगी और इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर हार क्यों हुई.

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम इससे और अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन क्यों नहीं हुआ इसकी समीक्षा हो रही है. सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किया कि जेडीयू का कहना है कि 2025 में भी बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा है इसमें दिक्कत क्या है? 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीजेपी काम कर रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.