Breaking News

गायघाट में एनडीए की जीत पर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

दीपक कुमार। गायघाट

भारतीय जनता पार्टी गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी की अध्यक्षता में जगह जगह कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुंवर ने कहा कि मुजफ्फरपुर लोकसभा के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ एनडीए प्रत्याशी को डां राजभूषण निषाद के समर्थन में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र हैं। अध्यक्षता करते हुए पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो लक्ष्य दिया गया था, उसे पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और मतदाता सम्मान के हकदार हैं। कार्यक्रम का आयोजन भी एनडीए को जीत दिलाने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को सम्मान करने के लिए ही किया गया है।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव, पंसस सह भाजपा नेता शशांक शेखर चौहान समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.