Breaking News

मुकेश सहनी का BJP पर हमला, कहा- 400 पार की हवा निकली

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला है. मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि देश में मोदी मैजिक नहीं चला. बीजेपी के 400 पार के दावे की हवा निकल गई.

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक ने बयान जारी करते हुए हमला किया है. मुकेश सहनी ने देश की जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रति जनता से मिले सहयोग और समर्थन के लिए वह तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं.

वीआईपी सुप्रीमो ने कहा आगे कहा, “मैं लोकसभा चुनाव में वीआईपी के सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर विश्वास बनाए रखा और देश के संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हमारा साथ दिया. जनता की सेवा और निषाद समाज की आरक्षण सहित उनके हितों की लड़ाई के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.