मुंबई. लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा के खराब परफॉर्मेंस का असर महाराष्ट्र में दिखने लगा है. बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी समेत NDA का परफॉर्मेंस उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. प्रदेश में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. भाजपा इनमें से सिर्फ 9 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें मिली थीं, जबकि पार्टी ने कुल 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था.















Leave a Reply