Breaking News

बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी : दोपहर 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

पटना: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 35.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, बिहार विधानसभा की एक सीट अगिआंव में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 33.10 प्रतिशत पोलिंग हुई है।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नालंदा में दोपहर 1 बजे तक 32.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि पटना साहिब में 29.22 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 40.78 फीसद, आरा में 33.07 फीसद, बक्सर सीट पर 37.79 फीसद, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, काराकाट में 39.53 फीसद और जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर 1 बजे तक औसत कुल 35.65 फीसद वोटिंग हुई है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.