Breaking News

मैंने किसी को कोई समर्थन नहीं दिया’, पवन सिंह ने वायरल पोस्ट को बताया फर्जी

काराकाट: बिहार के काराकाट हॉट सीट पर आज अंतिम चरण का मतदान चल रहा है. इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दअरसल पावर स्टार पवन सिंह के जैसी आईडी से किए गए पोस्ट में स्टार के द्वारा अपना समर्थन उपेन्द्र कुशवाहा को देने की बात लिखी हुई है.

आईडी से वायरल पोस्ट में पवन सिंह अपने वोटरों से आग्रह करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि “मेरे जितने समर्थक हैं वो उपेन्द्र कुशवाहा को वोट करें.”ऐसे में आज पवन सिंह ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया कि यह फेक आईडी है इस तरह के पोस्ट पर विश्वास नहीं करें. उन्होंने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को कोई भी समर्थन नहीं दिया है, ये सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है. फेक आईडी बनाकर, फेक पोस्टर लगाकर, गलत बातों को पोस्ट किया जा रहा है.

वहीं पोस्ट वायरल होने के बाद पवन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि इस तरह के पोस्ट पर ध्यान नहीं दें और अपने भाई व बेटे पवन को आशीर्वाद दें. निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने कहा है कि जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है और इस आशीर्वाद से वह इस बार जरूर चुनाव जीत रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.