Breaking News

कुछ तो राहत मिली… दिल्‍ली-NCR में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद बूंदा-बांदी शुरू

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली और उससे सटे शहरों का मिजाज शनिवार दोपहर को अचानक बदल गया. दिल्‍ली-एनसीआर में अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी. कई स्‍थानों पर हल्‍की बूंदा-बांदी की भी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार को तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए शनिवार को सुबह भी स्थिति वैसी ही थी लेकिन दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और अचानक हवाएं चलने लगी.

मौसम विभाग की तरफ से पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि शनिवार को दिल्‍ली एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्‍की बूंदा-बादी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है. हालांकि यह राहत केवल कुछ समय के लिए ही है. सबसे पहले गुरुग्राम में बारिश शुरू हुई. उसके बाद उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली के इलाकों में मौसम का रुख बदला. इस वक्‍त नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, बागपत व अन्‍य आसपास के शहरों में भी 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.

2 जून को भी तेज धूप से राहत
IMD की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इस पूरे हफ्ते लोगों को 45 से 50 डिग्री वाली गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत के शहरों में गर्मी नहीं पड़ेगी. 2 जून को भी दिल्‍ली सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद व अन्‍य आसपास के शहरों में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी संभव है. यही वजह है कि लोगों को कम से कम जला देने वाली गर्मी से राहत मिली रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.