Breaking News

राहुल गांधी पर सम्राट चौधरी का तंज, कहा – दिल्ली से बिहार आ रहे हैं भ्रष्टाचारियों के सरदार

पटना: राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. एनडीए पूरी तरह से हमलावर है. इसी क्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी राहुल गांधी पर तंज कसने की कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार में इससे कुछ नहीं होना है.

उन्होंने कहा कि यहां लालू प्रसाद यादव का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहे हैं, उससे स्पष्ट लगता है कि यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं. इस बीच भ्रष्टाचारियों का सरदार दिल्ली से आ रहे हैं, जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है. कांग्रेस पार्टी ने पिछले 55 वर्षों में इस देश को लूटने का काम किया. इस तरह अंग्रेजों ने लूटा इस तरह कांग्रेस ने भी देश को 55 साल तक लूटने का काम किया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार आने से कोई फायदा होने वाला नहीं है. बिहार के लोग भी जानते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में राज किया और देश को कहां धकेल दिया था. नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश को कहां से कहां लाकर खड़ा कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.