रेमल तूफान ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में तबाही का मंजर छोड़ दिया. बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक भारी बारिश हो रही है. तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. इलाकों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों यहां नदी बह रही है. रेमल तूफान जब बांग्लादेश के तटीय इलाकों में टकराया उससे पहले उसकी स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा की थी. वह जहां जहां से निकला वहां और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश भी देखने को मिल रही है. क्या आपने कभी सोचा है कि कोई तूफान अपने साथ इतनी बारिश और पानी कैसे लाता है.
हालांकि रेमल के आने से पहले ही पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से घर खाली करा लिये गए थे. करीब 10 लाख लोगों को वहां से हटाया गया लेकिन इसके बाद भी नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है. सैकड़ों पेड़ उखड़ गए. ‘रेमल’ के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए.
तूफान अब कमजोर हो चुका है और बांग्लादेश में ही आगे की ओर बढ़ रहा है. ये तूफान बंगाल की खाड़ी से ही बना था. पहले तूफान के साथ इतनी बारिश और पानी नहीं आता था लेकिन अब ऐसा नहीं है.














Leave a Reply