BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो से अच्छी खबर: 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ करके भेजा गया घर…

बोकारो : आज बोकारो जेनरल हॉस्पिटल से कोरोना पॉजिटिव चार व्यक्ति को पूरी तरह से स्वस्थ करके उनके घर भेजा गया। चारों हीं तेलो के निवासी हैं। वर्तमान में अबतक और कोई मामला प्रकाश में नही आया है।चारों मरीजों को उनके स्वस्थ होने पर उपायुक्त श्री मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी, BGH के डॉक्टर, मीडिया द्वारा तालियां बजाकर हौसला अफजाई किया गया।उम्मीदजगी हमकामयाब होरहे कोरोनाको हरानेमें कोईकसर नही छोड़ेंगे उपायुक्त ने कहा कि छोड़े जा रहे चारों स्वस्थ व्यक्तियों को घर पर ही क्वारंटाइन में रहना होगा। कुछ प्रोटोकॉल है जिसका पालन करना होगा। डॉक्टर की टीम के देखरेख में अभी रहेंगे। हमे उम्मीद जगी है कि हम कामयाबी की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि घर पर भी सतर्कता जरूरी है। घर मे रहें, सामाजिक दूरी का पालन करें। पवित्र रमजान त्योहार के शुरुआत दिन में स्वस्थ व्यक्तियों को छोड़ा जाना खुशी के संकेत हैं।उपायुक्तने डॉक्टर एवं उनकी टीम को दीबधाई कहासुपर हीरो हैआपलोग उपायुक्त ने BGH के निदेशक ए के सिंह तथा मरीजों के इलाज कर रहे डॉक्टर गौतम का भूरी भूरी प्रशंसा की तथा डॉ गौतम एवं उनकी टीम को सुपर हीरो की संज्ञा दी। टीम भावना से कार्य कर बेहतर रिजल्ट देने के लिए पूरे BGH परिवार को बधाई दी है तथा उम्मीद भी जताई है कि शेष मरीज को जल्द ही स्वस्थ करके छोड़ेंगे। सभी प्रकार कीसुविधा मिलीकभी नही महसूस होने दियाकि मैं मरीजहूँ कोरोना पर विजयी हासिल करने के बाद अपने घर विदा होने से पूर्व एक व्यक्ति ने कहा कि सभी अधिकारी, डॉक्टर का पूरा टीम ने हमलोगों को बहुत समर्थन दिया, सभी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा किया, बेहतर ध्यान रखा जिसके लिए मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद प्रकट करता हूँ। मरीज ने डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्य पर भरोसा जताया और विश्वास में बताया कि शेष लोग भी जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लॉकडाउन का स’ख्ती से पालन करें सामाजिक दूरी बनाए रखें:-

उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया है कि लॉक डाउन का स’ख्ती से पालन करें। अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। हमलोग कोरोना पर विजयी पाने के काफी करीब हैं। जरूरी कार्य हो तभी घर से निकलें। बेवजह घूमने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.