BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: लॉक डाउन के उल्लंघन में चास थाना क्षेत्र में कुल 200 मोटरसाइकिल जब्त…

बोकारो : पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा के निर्देश पर आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री भगवान दास के नेतृत्व में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खि’लाफ चास थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुबह से ही लॉक डाउन का उ’ल्लंघन करने वालों के खिलाफ बोकारो पुलिस द्वारा सख्ती बरतते हुए उनके मोटरसाइकिल ओ को जप्त किया गया।

चास थाना क्षेत्र के गर्गा पुल, चेक पोस्ट, तेलीडी मोड, धर्मशाला चौक, महावीर चौक जोधाडीह मोड़ आदि जगहों से कुल 200 मोटरसाइकिल ओ को बेवजह सड़कों पर निकलने के क्रम में पुलिस द्वारा जप्त किया गया। जप्त किए गए मोटरसाइकिल ओके वाहन मालिकों से एमबी एक्ट के तहत क’रवाई करते हुए दंड शुल्क वसूले गए। इस क्रम में कुल 72 मोटरसाइकिल से ₹62500 का फाइन काटकर उन्हें छोड़ा गया तथा शेष के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.