बोकारो/कसमार : कार्यपालक दंडाधिकारी -सह- सामान्य शाखा प्रभारी श्री जयंत जेरोम लकड़ा एवं परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार तिवारी ने उपायुक्त के निर्देश पर आज कसमार प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया तथा वहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जागरूक किया। इसी क्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री जोरोम लकड़ा कसमार स्थित खैराचातर में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया तथा वहां लोगों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वहा चावल का वितरण किया।

वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर की साफ-सफाई तथा वहां लोगों को प्रदान दी जा रही सुविधा भोजन, पानी तथा बिजली की व्यवस्थाओं का पूरा जायजा लिया वहां पर प्रतिनियुक्त कर्मियों से उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी लोग रखे हैं गए हैं उनकी बेहतर तरीके से देखभाल करें तथा उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा होने पर उनके लिए जरूरी आवश्यक सामग्री जरूर उपलब्ध कराएं। कार्यपालक दंडाधिकारी श्री जयंत जोरोम लकड़ा ने सिंहपुर, खैराचातर एवं पिलगुल सहित अन्य जगहों पर दाल भात केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी केंद्रों के संचालिका को आवश्यक दिशा निदेश दिये।



Leave a Reply