BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में शुरू होंगी आवश्यक सेवाएं! इसपर फैसला रविवार को…

बिहार में शुरू होंगी आवश्यक सेवाएं! इसपर फैसला रविवार को

लॉकडाउन के दौरान बिहार में आवश्यक सेवाओं को शुरू करने के लिए केंद्र के फैसले पर विचार विमर्श कर रही है. रविवार को इसपर मुहर लगेगी. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक की है. बैठक के बाद मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आलाधिकारियों की बैठक के बाद ही राज्य सरकार अंतिम फैसला लेगी.

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने नगर निगम क्षेत्र के बाहर के इलाके में दुकानें खोलने का जो फैसला लिया है. उस पर राज्य सरकार रविवार को आलाधिकारियों के साथ विमर्श कर कोई अंतिम फैसला लेगी. इससे से पहले शनिवार को मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उन्हें कोराेना से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी.

करीब 45 मिनट चली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि केंद्रीय सचिव से आज कई मसलों पर बात हुई है. राज्य में कोरोना की अद्यतन स्थिति क्या है? अब तक राज्य में कितने संक्रमित मिले हैं? कितने लोग स्वस्थ्य हुए हैं. यह जानकारी केंद्न को दी गई है.

केंद्र सरकार के फैसले का हवाला देकर यह पूछा गया कि किस अनुपात में और किन क्षेत्र में दुकानें और आवश्यक सेवाओं की शुरुआत की जानी है. इसपर दीपक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को कई सुझाव दिए गए हैं, जिसके आलोक में रविवार को अधिकारियों की बैठक में तमाम पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. बैठक में यह सहमित बनाई जाएगी कि लॉकडाडन को प्रभावित किए बगैर दुकानें और आवश्यक सेवाएं कैसे शुरू हो सकती हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.