BIHARBreaking NewsSTATE

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, AES प्रभावित 11 जिलों में निजी एंबुलेंस से मरीज लाने पर सरकार देगी खर्चा…

बिहार सरकार ने AES प्रभावित 11 जिलों में मरीजों के परिवहन के लिए निजी एंबुलेंस लेने का निर्णय लिया है। इसके बदले में उसे भाड़ा दिया जाएगा। AES मरीजों को अस्पताल आने-जाने हेतु निजी एंबुलेंस,निजी वाहन पर सरकार खर्च देगी।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी 11 जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को आदेश दिया है । जिन जिलों को AES पीड़ित मरीजों के परिवहन हेतु निजी एंबुलेंस भाड़े पर रखने की छूट दी गई है,उनमे मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली दरभंगा सारण सिवान गोपालगंज पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी एवं शिवहर शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.