Breaking NewsInternational

कोरोना का क’हर : ब्राजील का मानौस शहर बना वुहान, एक दिन में 100 लोगों की मौ’त, द’फन करने के लिए कम पड़ रहा जगह…

कोरोना का कहर पूरे विश्व में त्रा’हिमाम मचा रखा है। इटली, अमेरिका के बाद अब ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्राजील का मानौस शहर वर्तमान समय में ‘वुहान’ बन चुका है।

मानौस की आबादी करीब 24 लाख है। लेकिन ब्राजील के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज यहीं पर हैं। अभी तक यहां हर दिन 20 से 30 कोरोना संक्रमितों की मौ’त हो रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है।

हालात यह बन गए हैं कि मृ’तकों के श’वों को दफनाने के लिए जगह तक नहीं बची। ऐसे में स्थानीय प्रशासन जेसीबी से सामूहिक क’ब्रें खुदवा रहा है, जहां शवों को एक साथ दफनाया जा रहा है।

बता दें ब्राजील में 50 हजार लोग संक्रमित हैं। 3300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 26 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.