एसडीएम ने बीडीओ, सीओ के साथ
कसमार में लॉकडाउन का लिया जायजा ॥
बोकारो/कसमार : अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह अपने टीम के साथ बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र के कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्रो का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में कसमार क्षेत्रो में बने क्वारंटाइन सेंटर व दाल भात केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में हमेशा साफ-सफाई रखने का निदेश दिया एवं जरूरतमंदों को सेवा भाव से निःशुल्क भोजन करना महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि यही मानवता का सबसे बड़ा परिचय है।क्वारंटाइनसेंटरको पूरी तरह सैनिटाइजकर एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान_दे:-अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को क्वारंटाइन सेंटर को पूरी तरह सैनिटाइज कर एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही पुलिस पदाधिकारियो को लॉक डाउन का सख्ती से पालन हो। इसके लिए अनावश्यक घूमने वालो के ऊपर कार्रवाई करे।

बंगाल बार्डर सीमा की भीजाँच:-
अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह ने बोकारो जिले एवं बंगाल बार्डर सीमा की भी जाँच की। इस दौरान उन्होंने चौकी की जांच की एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निदेश दिया। अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से अपील की कि आप सभी अपने-अपने घरों में रहे। बेवजह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार श्री राजेश कुमार, अंचल अधिकारी श्री राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।




Leave a Reply