Breaking NewsNational

BreakingNews: फ‍िर बि’गड़ेगा मौसम, जानें किन इलाकों में होगी बारिश, चलेगी धूल भरी आंध‍ी…

नई दिल्‍ली- पश्चिमी विक्षोभ के पूरब में आगे बढ़ने के चलते देश के विभिन्‍न हिस्‍सों एकबार फ‍िर मौसम की बेरुखी देखी जा सकती है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। यही नहीं उत्तरी और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

देश के इन हिस्‍सों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञनियों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, दक्षिणी आंतरिक और दक्षिण तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश एवं आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान के स्‍थानीय केंद्र की मानें तो यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में भी बादलों की सक्रियता बनी रहेगी।

दिल्‍ली एनसीआर में तीन दिनों तक दिखेगी मौसम की बेरुखी

राज्‍य ब्‍यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्‍ली एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानि‍यों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवा की वजह से सोमवार तक मौसम की बेरुखी देखी जा सकती है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्‍मीद है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के कई भागों में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

ओडिशा में भारी तबाही, छह की मौ’त

भुवनेश्वर संवाददाता के मुताबिक, ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार शाम को आंधी और तू’फान ने जमकर तबा’ही मचाई। राज्‍य में बिजली गि’रने से छह लोगों की मौ’त हो गई जबकि सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। उत्तर ओडिशा के बालेश्वर केन्दुझर, मयूरभंज आदि जिलों में लगभग एक घंटे तक तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। बालेश्वर, भद्रक, केन्दुझर, मयूरभंज जिलों में तेज हवा के चलते कई घरों के छप्पर उखड़ गए। यही नहीं पेड़ों के उखड़ जाने से बिजली सेवा भी ठप हो गई।
बिहार में ओलावृष्टि

बिहार के मोतिहारी शहर में शुक्रवार दोपहर को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि हुई। यही नहीं तेज हवा के चलते कई पेड़ उखड़ गए जिससे ब‍िजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पहले गुरुवार की रात आई तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के बीच एक महिला की मौत हो गई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार से लेकर असम तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। इससे उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। खासतौर पर पटना, गया, भागलपुर एवं पूर्णिया के इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.