Breaking NewsNational

Ramadan 2020: आज से शुरू होगा रमजान का महीना और रखे जाएंगे रोजे, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद…

कोरोना संकट के बीच देश के कई हिस्‍सों में शुक्रवार को चांद दिखाई दिया है। अब शनिवार से मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो जाएगी। शनिवार से लोग रोजा रखना करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों को बधाई देते हुए कहा कि रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम COVID19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ दुनिया बनाएं।

मुसलमान रमजान के महीने यानी चांद की तारीख के अनुसार 29 या 30 दिन के रोजे रखते हैं। रमजान हिजरी कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजा एक ऐसा व्रत होता है, जो सूर्योदय से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त तक चलता है। जो लोग रोजा रखते हैं, वो सहरी और इफ्तार के बीच कुछ भी नहीं खा-पी सकते। सहरी सुबह का खाना होता है, जो व्रत शुरू होने से पहले खाया जाता है। वहीं, इफ्तार दिनभर उपवास पूरा होने पर शाम के वक्त किया जाता है। इफ्तार का मतलब व्रत तोड़ना होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.