पटना, जेएनएन। एक तरफ कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिले के सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण इलाकों में गरीबों के लिए दोनों शाम निवाला की व्यवस्था करने में दिन-रात एक किये हुए हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे भी पंचायत प्रतिनिधि हैं, जो अपनी हरकतों से सभी को शर्मसार कर रहे हैं।
राघोपुर प्रखंड की रामपुर श्यामचंद पंचायत के मुखिया का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मुखिया और उसके कुछ दोस्तों की अ’श्लील हरकतें देख कर ही घिन आती है। वीडियो इस कदर अ’श्लील है कि उसे दिखाया भी नहीं जा सकता। कोई सोच भी नहीं सकता कि कोई पंचायत प्रतिनिधि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की अ’श्लीलता में लिप्त रह सकता है।
वीडियो को देखने से यह लग रहा है कि मुखिया रवींद्र बैठा और उसके दोस्त शराब के नशे में हैं और गाली-गलौज की भाषा मे बात करते हुए एक -दूसरे को वस्त्रहीन कर रहे हैं। इस दौरान एक-दूसरे के प्रति अश्लील शब्दों की बौछार कर रहे हैं। उन्हीं में से एक शख्स वीडियो भी बना रहा है और यह कहते सुना जा रहा कि इसे वायरल करेगा। हालांकि वीडियो दो-तीन दिन पहले का बताया जा रहा है और राघोपुर के दियारा इलाके में बनाया गया है। मुखिया उजला टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है।
आश्चर्य की बात तो यह कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में फेक न्यूज और विद्वेष फैलाने वाले सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का दावा करने वाली जिला पुलिस के साइबर सेल को इस बारे में जानकारी नहीं है।
शराब पीते हुए दिखे लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सराय थाना क्षेत्र के सूरज चौक के समीप एक सैलून खोल कर कुछ लोग शराब पी रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही सैलून संचालक को पकड़ लिया। पकड़ा गया संचालक अकबर मलाही गांव निवासी अंजुन ठाकुर का पुत्र रौशन कुमार बताया गया है। पुलिस को देख सैलून में रहे सभी लोग भाग चले। पुलिस ने एक बोतल शराब भी बरामद की है।
Input: Jagran



Leave a Reply