Breaking NewsNational

LIVE: PM मोदी ने ग्राम पंचायतों को किया संबोधित, ग्राम स्वराज पोर्टल भी हुआ लॉन्च…

कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को संबोधित किया. पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने नए पोर्टल और ऐप की शुरुआत की.

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कोरोना ने नई नई मु’सीबतें पैदा कर दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  कोरोना संक’ट का सबसे बड़ा संदेश है कि अब हमें आत्मनिर्भर होना पड़ेगा.

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से देश में लॉकडाउन है और सभी सरकारी कार्यक्रम अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही हो रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही संबोधित कर चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.