BIHARBreaking NewsPATNASTATE

अजीबोगरीब: लॉकडाउन में मायके में फंस गई पत्नी, पति ने कर ली गर्लफ्रेंड से शादी…

बिहार में लॉकडाउन के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पटना से 60 किलोमीटर दूर दुल्हन बाजार इलाके में पिछले दिनों एक अजीब केस देखने को मिला, जहां लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए एक पति ने अपनी पत्नी के रहते हुए गर्लफ्रेंड से शादी कर ली.

दरअसल, लॉकडाउन से पहले गुड़िया देवी नाम की महिला अरवल गई हुई थी जहां पर उसका मायका है. इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वह अपने मां बाप के घर पर ही फंस गई.

बाद में उसे पता चला कि उसके पति धीरज कुमार ने उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली. धीरज और गुड़िया का एक 10 साल का बेटा भी है.

इस बात से बौखलाई हुई पत्नी पिछले हफ्ते दुल्हन बाजार पुलिस स्टेशन पर गई और पति के खि’लाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई.

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धीरज कुमार ने जो दलील दी है उसके मुताबिक वह इस बात से काफी ना’राज था कि उसकी पत्नी लॉकडाउन में अपने मायके में फंस गई है और कोई गाड़ी की सुविधा नहीं होने के कारण वह वापस अपने घर नहीं आ पा रही है.

इसी बात से धीरज कुमार काफी नाराज था और आवेश में आकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली. पत्नी के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और धीरज कुमार को गिर’फ्तार कर उसे जे’ल भेज दिया.

गुड़िया ने कहा, “लॉकडाउन का फायदा उठाकर मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है. यह शादी बिना मेरी मर्जी की हुई है. मैं लॉकडाउन में अपने मां-बाप के घर में फंस गई और वापस नहीं आ पाई. इसीलिए मेरे पति ने दूसरा शादी कर ली.”

गुड़िया देवी ने बताया कि उसके पति का पहले से उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता था. इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच में घर में काफी झगड़ा भी हुआ करता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.