देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है. कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है. कोरोना की चपे’ट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राहत की बात है कि अब तक 4749 लोग ठीक भी हो चुके हैं.
बिहार में 170 केस
कोरोना बिहार में तेजी से फैलता जा रहा है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 170 हो गई. बिहार की राजधानी अब कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. यहां अबतक 25 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं.
राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया. वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली.देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 हजार को पार कर गया है. मरीजों की कुल संख्या 23 हजार 77 हो गई है. इसमें से 718 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4749 लोग ठीक हो चुके हैं.



Leave a Reply