नई दिल्ली. कई यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के अकाउंट्स अपने आप ही लॉगआउट हो रहे हैं. कई यूजर्स ने एरर मेसेज दिखने की बात कही है.
लोग अपने खाते लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. कई यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं. इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है. मेटा के मेसेंजर और थ्रेड ऐप पर भी ऐसी दिक्कतें आ रही हैं. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ (Downdetector) पर भी हजारों यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात 8:30 बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है.
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ये D DOS अटैक भी हो सकता है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.



लोग जमकर ट्वीट कर रहे अपनी समस्या
फेसबुक और इंस्टाग्राम अपनी समस्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिख रहे हैं. एक्स पर facebookdown और instagramdown ट्रेंड कर रहा है.



Leave a Reply