Breaking News

फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन, मेटा की कई सर्विसेज हुईं बंद

नई दिल्‍ली : 

दुनिया भर में सोशल मीडिया इस्‍तेमाल करने वाले हजारों यूजर्स को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. यूजर्स ने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के ठप होने की रिपोर्ट कर रहे हैं. मेटा अकाउंट के क्रैश होने से फेसबुक अकाउंट लॉग आउट हो गए. अब लोगों को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के हैक होने का डर सता रहा है. 

मेटा अकाउंट बंद होने के बाद फेसबुक अकाउंट बंद हो गए. लॉगआउट होने के बाद यूजर्स अपने अकाउंट को लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. 

फेसबुक और इंस्‍टाग्राम के ठप होने की लोगों ने बड़ी संख्‍या में शिकायत की है. इस तरह की समस्‍या को ट्रैक करने वाली वेबसाइट पर फेसबुक ठप होने की 3 लाख से अधिक शिकायतें थीं तो इंस्‍टाग्राम के ठप होने की करीब 20 हजार शिकायतें की गई हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram डाउन हो गया. इससे जुड़े कई ट्वीट्स यूजर ने एक्‍स अकाउंट पर किए हैं. इसमें कहा गया है कि मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर फीड लोड नहीं हो रही है और न ही वह कुछ कर पा रहे हैं. यूजर्स के साथ ऐसा क्यों हो रहा है इस बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

मेटा ने वैश्विक स्‍तर पर आ रही इस समस्‍या को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ह और यह स्पष्ट नहीं है कि सर्वर को कार्य फिर से शुरू करने में कितना समय लगेगा. 

हालांकि अभी तक वाट्सएप ने रुकावट को लेकर कोई सूचना नहीं दी है. वाट्सएप का स्‍वामित्‍व भी मेटा के पास है. सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर फेसबुक और मार्क जुकरबर्ग ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही यूजर्स इस वैश्विक सर्वर मुद्दे पर मीम्स साझा कर रहे हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.