Breaking News

फिर से लें Reels के मजे, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ रीस्टोर, 50 मिनट तक करोड़ों यूजर्स हुए थे परेशान

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) ठीक हो गया है. इसी के साथ करोड़ों यूजर्स ने राहत की सांस ली है. इससे पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात 5 मार्च 2024 को अचानक डाउन हो गए थे. यूजर्स के अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो गए थे. फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स करीब 50 मिनट तक परेशान रहे.

सोशल मीडिया नेटवर्क पर होने वाली गड़बड़ियों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, गूगल और मेटा के विभिन्न ऐप में नेटवर्क खराब होने की समस्या भारतीय समयानुसार रात 9 बजे के आसपास दर्ज की गई थी.

ग्लोबल साइबर अटैक की आशंका
रोबोज डॉटइन टेक के सीईओ मिलिंद राज ने पीटीआई को बताया, ‘मैंने खुद कई बार कोशिश की लेकिन मैं अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक खातों में लॉग-इन नहीं कर पाया. मुझे संदेह है कि यह एक ग्लोबल साइबर अटैक है.’

मेटा की तरफ से आया बयान
इस मामले पर फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने आधिकारिक बयान जारी किया गया और कहा गया कि वे इस मामले को देख रहे हैं. मेटा के कम्युनिकेशन हेड एंडी स्टोन ने ट्वीट किया, “हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. हम अभी इस पर काम कर रहे हैं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.