Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

लॉकडाउन में घर बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर, दूरदर्शन पर शुरू हो रहा है ‘श्री कृष्णा’

रामायण, महाभारत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्‍णा’ की वापसी हो रही है। ‘श्री कृष्‍णा’ का निर्देशन भी रामानंद सागर ने दिया था। डीडी नेशनल ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, खुशखबरी..हमारे दर्शकों के लिए !! जल्द आ रहा ‘श्री कृष्णा’।

कुछ दिनों पहले दर्शकों ने रामायण और महाभारत के बाद श्री कृष्‍णा के फिर से प्रसारण की मांग की थी और अब उनकी ये मांग भी पूरी हो गई है।

बता दें कि रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना ये शो 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

शो में श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने न‍िभाया था। सर्वदमन बनर्जी को इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। लोग उन्‍हें सच में भगवान कृष्‍ण ही समझते थे। वह रामायण, ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे शोज में भी नजर आए हैं।

बता दें कि 14वें हफ्ते के टीआरपी लिस्ट में रामायण ने बाजी मारी थी। रामायण शो को सबसे ज्यादा देखा गया था जिस वजह से ये शो टीआरपी में फिर टॉप पर रहा। 

रामायण के बाद दूसरे नंबर पर शो महाभारत था। बता दें कि महाभारत डीडी भारती और डीडी रेट्रो पर आता है।

वैसे बता दें कि इस शो में तीन एक्टर्स ने श्री कृष्‍ण का किरदार निभाया था। श्री कृष्‍ण के बचपन का किरदार अशोक कुमार ने निभाया था, वहीं जवान कृष्‍ण का किरदार स्‍वप्‍निल जोशी ने न‍िभाया था और बड़े श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.