बड़ी खबर है, एक बार फिर से बिहार में कोरोना के आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं.जानकारी के अनुसार सभी कैमूर जिले के हैं. बताया जाता है कि यह सभी रोहतास की कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे. इसके बाद इन सब लोगों की जांच कराई गई जिसके बाद 8 पॉजिटिव केस सामने आया है.
स्वास्थ्य विभाग ने आज दिन का पांचवा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 9 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. यह सब बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर के हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़ सभी सिवान के कोरोना वायरस के संक्रमण चेन का हिस्सा है.
जिन लोगों में करोना की पुष्टि हुई है उसमें पांच पुरुष जिनकी उम्र 4 साल, 12 साल, 17 साल, 24 साल और 35 साल है. जबकि तीन महिलाएं भी संक्रमित है जिनकी उम्र क्रमशः 17 साल, 18 साल और 18 साल है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 162 पर पहुंच गया है. जबकि कैमूर में कोरोना की एंट्री के बाद बिहार के कुल 18 जिले संक्रमण की चपेट में अब तक आ चुके हैं.



Leave a Reply