बोकारो/चास : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निदेशानुसार आज चास थाना मुख्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री भगवान दास की अध्यक्षता में चास थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ला यथा- भर्रा बस्ती, गौस नगर, अंसारी मोहल्ला एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ आगामी रमजान पर्व को लेकर बैठक की गई । उक्त बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री भगवान दास ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को लॉक डाउन का स’ख्ती से अनुपालन कराने का निदेश दिया। तथा उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा दिये गए गाइडलाइन का अनुपालन करने का भरोसा दिया साथ ही सभी लोगों ने रमजान का त्यौहार अपने-अपने घरों में रहकर मनाने का वादा किया।




Leave a Reply