बोकारो : समाहरणालय परिसर स्थित जायका रेस्टोरेंट में आज सद्भावना किचन का शुभारंभ उपायुक्त, बोकारो श्री मुकेश कुमार के द्वारा आरंभ किया गया। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि सद्भावना किचन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त में भोजन कराने की पहल सभी धर्मों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के निर्धन तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कोविड-19 महामा’री के संक्रमण से बचाव हेतु जिला के लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें तथा उन्हें भोजन की कोई कमी ना हो इस दिशा में लगातार जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है सद्भावना किचन भी उसी का एक उदाहरण है जहां भूखे तथा जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हाइजीन तरीके से मुफ्त में भोजन कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने सभी धर्म के लोगों से आह्वान किया कि बेजुबान जानवरों तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों तथा जरूरतमंदों को ला प्रदान किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से सद्भावना किचन का शुभारंभ किया जा रहा है आने वाले दिनों में इसकी उपलब्धता को देखते हुए अन्य जगहों पर भी सद्भावना किचन की तरह अन्य किचन खोले जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जा सके। सद्भावना किचन के उद्घाटन के दौरान अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद दृवेदी समेत बड़ी संख्या में सभी धर्मों के प्रबुद्ध तथा समाजसेवी व्यक्ति उपस्थित थे।
बोकारो: उपायुक्त ने किया जायका परिसर में सद्भावना किचन का शुभारंभ…

Related tags :


Leave a Reply