BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बेरमो, तेनुघाट के नये SDO नीतीश कुमार सिंह ने पदभार किया ग्रहण, देखें तस्वीरें…

बेरमो, तेनुघाट के नये SDO नीतीश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया
बोकारो : तेनुघाट/बेरमो
के निवर्तमान अनुमण्डल पदाधिकारी श्री प्रेमरंजन ने विधिवत तरीके से अपना प्रभार श्री नीतीश कुमार सिंह को सौंपा। अनुमण्डल कार्यालय के कर्मचारियों ने नये अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए निवर्तमान अनुमण्डल पदाधिकारी श्री प्रेमरंजन को उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। नये अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु बोकारो जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मुहिम में योगदान देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर न निकले तथा अगर किसी व्यक्ति को जरूरी काम से बाहर निकलना है, तो सामाजिक दूरी का पालन करें। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री नीतीश कुमार सिंह गोमिया प्रखंड के पीएमएस गोमिया क्वारंटाइन सेंटर का भ्रमण किया। वहाँ उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार/गोमिया श्री इंद्र कुमार, अंचल अधिकारी गोमिया श्री ओम प्रकाश मंडल, कार्यपालक दंडाधिकारी तेनुघाट श्रीमती छविवाला सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.