बोकारो/चन्द्रपुरा : कोरोना संक्रमित क्षेत्र तेलों व पिपराडीह के लिए बने नियंत्रण कक्ष चंद्रपुरा थाना का निरीक्षण अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता व अन्य सदस्यों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित दं’डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिया। निरीक्षण के बाद प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी की उपस्थिति में बैठक किये। बैठक में अपर समाहर्ता श्री गुप्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि क्षेत्र में लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने तथा उक्त क्षेत्र को समय-समय पर दवा के साथ सैनिटाइज करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अनाज की कमी नही हो, हर कोई मास्क लगाए तथा लॉक डाउन का पालन करें। अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हॉट स्पॉट जगहों पर होम डिलीवरी राशन, दूध, दवा एवं सब्जी कराया जाए ताकि लोगो को अनावश्यक घरों से बाहर नही निकलना पड़े।



Leave a Reply