BIHARBreaking NewsNAWADASTATE

BreakingNews: नवादा में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, चिकेन-अंडा की बिक्री बैन…

बिहार के नवादा जिले के रजहट गांव में बर्ड फ्लू पाया गया है. एक मुर्गी फॉर्म में मरे हुए मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजे गए थे. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. वहीं, संक्रमित गांव के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों के मा’रने का काम पशुपालन विभाग ने शुरू किया है.

राजहट गांव के विभिन्न इलाकों में मुर्गी की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई जिसके बाद पटना से आयी एक्सपर्ट टीम की मौजूदगी में मुर्गियों का किलिंग ऑपेरशन शुरू किया गया. इलाके के तकरीबन दस हज़ार मुर्गियों को मारा जाएगा और एसओपी के तहत उसे दफनाया जा रहा है. नवादा पशुपालन विभाग की टीम और एक्सपर्ट की मौजूदगी में राजहट गांव के एक किलोमीटर एरिया के रेडियस में सभी मुर्गी पोल्ट्री फार्म में मुर्गी, अंडे व उसके भोजन को नष्ट किया जा रहा है. सभी जगह एक साथ टीम काम कर रही है. बर्ड फ्लू पुष्टि के बाद वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों को सर्विलांस पर रखा है.

बर्ड फ्लू की पुष्टी के बाद इस इलाके में अंडे और मुर्गे की दुकानों को बंद कर दिया गया है. साथ ही आपको बता दें कि पशुपालन विभाग ने दावा किया है कि राज्य के दूसरे जिलों में फिलहाल बर्ड फ्लू की कोई शिकायत नहीं है.

पशुपालन विभाग ने कहा है कि बिहार के दूसरे जिलों में लोग चिकन खा सकते हैं. आपको बता दें कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बर्ड फ्लू पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.