BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना में राशन नहीं मिलने से फू’टा महिलाओं का गु’स्सा, सड़क पर किया जमकर प्र’दर्शन, देखें…

राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के चूड़ी मार्केट में रहने वाली दर्जनों महिलाओं ने आज सड़क पर उतर कर हं’गामा किया. इस दौरान महिलाओं ने हम भूखे हैं हमें राशन दो जैसे स्लोगन लिखे त’ख्तियों के साथ  प्रद’र्शन किया.

महिलाओं का आ’रोप है की उन्हें न हीं सरकार की तरफ से कोई मदद मिल रही है और ना ही स्थानीय पार्षद की तरफ से कोई सहायता. इस लॉक डाउन की अवधि में उनके साथ खाने की स’मस्या उत्पन्न हो गई है.

महिलाएं बताती है स्थानीय पार्षद उनकी कोई मदद नहीं कर रहा. यहां तक कि राशन कार्ड नहीं होने के बाद सरकार कहती है कि उन्हें खाद्य पदार्थ मिलेगा. लेकिन स्थानीय पार्षद उनकी मदद करने में अक्षम साबित हो रहा है.

इस मामले को लेकर आज महिलाओं का गु’स्सा फू’ट पड़ा और उन्होंने सड़क पर प्र’दर्शन किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.