BIHARBreaking NewsPATNASTATE

Breaking: पटना के 2 नए मोहल्लों में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, आज राजधानी में अब तक 8 केस मिले…

बिहार में कोरोना वायरस मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है आज दूसरी बार फिर से 5 पॉजिटिव केस सामने आया है। ।इस तरह से संख्या बढ़कर 136  पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

सिर्फ पटना में आज 8 पॉजिटिव केस मिला

सिर्फ पटना में आज 8 पॉजिटिव केस मिले हैं।राजधानी में कोरोना पॉजिटिव केस अब नए इलाकों से सामने आ रहा है।अब तक पटना के खाजपुरा इलाके से हीं पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे।लेकिन अब दो नए मोहल्लों में  कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो दूसरी लिस्ट जारी की गई है उसमें 5 पॉजिटिव केस मिले हैं जो सभी पटना के हीं है।इनमें से तीन पुरूष जिनकी उम्र 28,32 और 45 साल है वे सभी खाजपुरा के रहने वाले हैं।जबकि जगदेव पथ का एक पुरूष जिसकी उम्र 42 साल है।वहीं सालिमपुर का एक शख्स भी पॉजिटिव मिला है।जिसकी उम्र 35 साल है।स्वास्थ्य प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि ये सभी कैसे पॉजिटिव हुए इसकी जानकारी ली जा रही है।

पहली सूची में मोतिहारी का भी एक शख्स मिला है पॉजिटिव

बता दें कि आज पहली सूची में पांच केस पॉजिटव मिला था।जिसमें से तीन पटना के खाजपुरा के जबकि एक -एक मोतिहारी और बिहारशरीफ का मामला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.