सासाराम के शहरी इलाके में एक महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन अल’र्ट पर है। एहतियात के तौर पर उस इलाके के एक किलोमीटर तक के एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं आसपास के सभी मोहल्ले में लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद तथा कार्यपालक दं’डाधिकारी चंद्रमा राम के नेतृत्व में पुलिस प्र’भावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर ही रहने की हि’दायत दी गई है। वही इलाके की तमाम दुकानों को बंद करा दिया गया है।
डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि इलाके की महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया है। इलाके को पूरी तरह से सी’ल कर दिया गया है। यहां से न तो कोई बाहर जायेगा और न ही बाहर से कोई व्यक्ति इस इलाके में आयेगा।
उन्होंने बताया कि इलाके को लोगों को फोन नबंर उपलब्ध कराया गया है। किसी भी सामान की आवश्कता पड़ने पर लोग उस नंबर पर कॉल करेंगे। पुलिस द्वारा उन्हें जरुरत का सामान पहुंचाया जायेगा।



Leave a Reply