मड़वन:-
कोरोना सं’कट के बीच जीविका दीदी अत्यंत गरीब, वंचित व निर्धन परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है। चाहे स्थानीय स्तर पर रियायती दर पर मास्क का निर्माण हो, कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता हो या दिहाड़ी से वंचित समुदाय के लिए जीविका के ग्राम संगठन के माध्यम से खाद्यान्न पहुंचाना हो।

जीविका दीदी किफायती दर पर मास्क का निर्माण कर जिला व राज्य स्तर पर भी सप्लाई कर रही हैं। राशन कार्ड से वंचित परिवारों के सर्वे के साथ ग्राम संगठन के माध्यम से खाद्यान्न सुरक्षा से वंचितों को राशन उपलब्ध करा रही है। सरकार के निर्णय के आलोक में राशन कार्ड से वंचित परिवारों का सर्वे बिना किसी बिचौलिए के हो रहा है। जीविका से प्रत्येक गरीब परिवारों का चुनाव होने के कारण एक दिन में ही 1920 परिवारों को चिन्हित किया है।
Input: Hindustan



Leave a Reply