लॉकडाउन के बीच बिहार में सियासत जारी है. विधायक अनिल सिंह के कोटा जाने और बेटा लाने क लेकर सियासत लगातार जारी है. इस बार सीएम नीतीश पर राबड़ी देवी ने करारा ह’मला बोला है.
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार सरकार के निर्णयों में असमानता है. जब नवादा के SDM को नि’लंबित किया गया है तो मुज़फ़्फ़रपुर के DM पर कारवाई क्यों नहीं हुई ? निलंबित तो नवादा DM को करना चाहिए जिन्होंने आदेश दिया. आख़िर वरीय अधिकारियों ने गलती की है तो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ भेदभाव क्यों ?

आगे राबड़ी देवी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले भाजपा MLA पर कोई कारवाई नहीं बल्कि उसके ग़रीब ड्राइवर को सज़ा. बुज़ुर्ग चौकीदार को दंड देने वाले कृषि अधिकारी के कुकृत्य पर लीपापोती लेकिन छोटे कर्मचारियों को सज़ा. सरकार का इतना पक्षपाती रवैया क्यों ? बड़े अफ़सरों को बचाओ, छोटे कर्मचारियों को फंसाओ.


