मुजफ्फरपुर:-
लॉकडाउन में चालकों के लिए जिले के अलग-अलग एनएच पर एक दर्जन लाइन होटल खोलने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। हालांकि, होटलों में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी। चालक खाना पैक करा कर ले जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पूरी कराई के साथ पालन कराया जाएगा। समस्तीपुर एनएच के काजीइंदा में अजय बिहार लाइन होटल, सकरा में अशोक बिहार होटल, हाजीपुर एनएच के मधौल में आरके मोटल, मोतिहारी एनएच के सदातपूर में न्यू जय माता दी होटल, मोतीपुर के रतनपुरा में गोपाल ढाबा, छपरा एनएच के सरैया बसोकुंड में वैशाली लाइन होटल, सरैया के मानिकपुर में शेरे बिहार ढाबा व सरैया के अंबारा चौक पर स्टॉप लाइन होटल खुलेंगे।

वही, दरभंगा एनएच के गयाघाट के बलुआहा में शिवम लाइन होटल, गयाघाट के जारंगडीह में अविनाश लाइन होटल, गयाघाट के केवटसा में राजा होटल व सीतामढ़ी एनएच के खड़ीका में पूजा होटल खोलने की अनुमति दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए डीटीओ रजनीश लाल ने बताया कि होटल से खाना पैक करा कर चालक ले जाएंगे। होटल के कर्मी व ग्राहक मास्क का उपयोग करेंगे।
Input: Hindustan



Leave a Reply