Breaking News

नाइट बल्ड सर्वे में आम जनों का मिला सहयोग

शिवहर ।
नाईट बल्ड सर्वे के दौरान तरियानी के तुलसीनगर तथा छतौनी में हुए नाइट ब्लड सर्वे में लोगों ने रुचि दिखाई है। जिसमें लगभग 300 लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार सिंह ने कहा कि यहां नाइट ब्लड सर्वे को उत्सव के रूप में मनाया गया। इसके लिए विशेष रूप से सत्र स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान यह ख्याल रखा गया कि एक भी स्लाइड बर्बाद नहीं हो वहीं इसके प्रबंधन एवं त्वरित जांच के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। नाइट ब्लड सर्वे की रिपोर्ट के बाद फाइलेरिया के संक्रमण स्तर का पता लगाया जा सकेगा, जिसके आधार पर सर्वजन दवा सेवन अभियान को चलाया जाएगा। पीरामल के जिला स्तरीय प्रतिनिधि के द्वारा भी साइट का संयुक्त पर्यवेक्षण किया गया।
फाइलेरिया के प्रसार दर का चलता है पता:
डॉ रमण कुमार सिंह ने कहा कि सर्वजन दवा अभियान के पहले नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया जाता है। इसमें हर प्रखंड में दो साइट का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक साइट पर कम से कम 300 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाता है। जिनमें माइक्रो फाइलेरिया की जांच की जाती है। जिसके आधार पर डबल या ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा लोगों को खिलाई जाती है। नाइट ब्लड सर्वे के मौके पर एमओआइसी डॉ रमण कुमार सिंह, पीरामल के प्रतिनिधि अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.