बोकारो : जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बोकारो श्री राहुल कुमार भारती ने बताया कि कुल 14 वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पूरे जिले के लोगों को महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इससे सुरक्षा हेतु जानकारियां प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रभावित क्षेत्र तेलो, साड़म और पीपराडीह में अलग अलग वाहन से प्रचार किया जा रहा है। इन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से अपील की जा रही है कि अपनी अपनी समस्या बताएं। लगातार प्रचार-प्रसार हेतु विशेष रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जागरूकता ऑडियो क्लिक के साथ लगातार चलाया जा रहा है।



Leave a Reply