झारखंड के धनबाद स्थित ब्राइट कुसुंडा में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन2 का उ’ल्लंघन कर रही एक किशोरी को पुलिस ने मा’रा तो किशोरी ने आत्मह’त्या कर ली। घट’ना रविवार शाम साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। किशोरी रेशमा घर से करीब सौ मीटर दूर दुकान में खरीदारी करने निकली थी। रास्ते से पुलिस की गश्ती वाहन गुजर रही थी।
पुलिस ने किशोरी को घर में रहने की हिदायत देते हुए उस पर डंडे चटका दिए। उसके बाद वह घर लौट कर वह गुमसुम थी। वह लगातार रट लगा रही थी कि आखिर पुलिस ने उसे क्यों मारा। वह तो सिर्फ दुकान में खरीदारी करने गई थी। वह बार-बार कह रही थी कि अब किस मुंह से घर से बाहर जाऊंगी। उसके पिता राजन हाड़ी नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। मां भी घर में चूल्हा चौका का काम करती है
मां पुकवा देवी ने बताया किशोरी पुलिस की मार से काफी दुखी और अवसाद में थी। सोमवार देर रात उसने अपने घर के कमरे में पंखे के लिए लगाए गए बांस में चुन्नी के सहारे फां’सी लगाकर आ’त्मह’त्या कर ली। सुबह में पुलिस की मौजूदगी में श’व का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।




Leave a Reply