बोकारो : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं पूर्णता तालाबंदी के पश्चात उत्पन्न समस्याओं के संदर्भ में जिले के स्थानीय लोग जो झारखंड से बाहर अन्य राज्यों में गए और लॉक डॉन के कारण फंस गए हैं वैसे लोगों के मदद के लिए संबंधित राज्य के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने हेतु उन्हें राहत सामग्री विधायक मद इत्यादि पहुंचाने की व्यवस्था कराने की दिशा में पहल किया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर समन्वय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिया है।
राज्य सरकार द्वारा विधायक मद की राशि से वैसे लोगों को तत्काल ₹2000 तथा राज्य के अंदर विभिन्न जिलों में रुके हुए व्यक्तियों को ₹1000 भेजने की व्यवस्था की गई है। सभी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर मोबाइल नंबर आधार नंबर बैंक खाते के विवरण एवं गूगल लोकेशन प्राप्त कर राशि हस्तांतरण करने को कहा है।

निर्गत आदेश में समन्वय अधिकारी के साथ सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को भी प्रतिनियुक्त किया गया है जो दो पालियों में संचालन किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 6:00 से अपराह्न 2:00 तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता बोकारो श्री विजय कुमार गुप्ता रहेंगे। जिले के प्रवासी मजदूर की समस्याओं के समाधान हेतु डिप्टी लेबर कमिश्नर बोकारो लेबर, सुपरिटेंडेंट ऑफ बोकारो को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।



Leave a Reply