मुजफ्फरपुर: गौशाला रोड स्थित चैपमैन स्कूल के सामने वागेश्वरी मूक बधिर आवासीय विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अथिति मेयर निर्मला साहू एवं अन्य उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट प्रतिभा के धनी मूक बधिर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों ने मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनय, नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का मंच संचालन दीनबंधु महाजन एवं एकता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बागेश्वरी दिव्यांग सह जन सेवा संस्थान के संचालक संजय कुमार एवं प्रिंसिपल राजू कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है समाज को बताना कि मूक बधीर बच्चे भी किसी से कम नहीं है।















Leave a Reply