मुजफ्फरपुर
2 दिसंबर 2023 को मुजफ्फरपुर जिला के रामदयालु सुस्ता में स्थित बिहार में इकलौता स्पेशल मानसिक नि:शक्त बच्चों के बीच 20 वर्षो से कार्य करने वाली ,
संस्था रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति के स्पेशल दिव्यांग बच्चों ऑटिज्म , सेरेब्रल पॉलिसी , मूक-बधिर , डाउन सिंड्रोम , लर्निंग डिसेबल्ड , स्लो लर्नर ,
दृष्टि बाधित इत्यादि सभी तरह के दिव्यांग जनों ने आज विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर के पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा कैंडल मार्च कर समाज के मुख्य धारा में जुड़ने हेतु एवं सरकार के द्वारा गरीबी निवारण के लिए चलाई जा रही विभिन्न तरह के योजनाएं सही तरीका से प्राथमिकता के आधार पर लाभ लेने का मैसेज दिया –
स्लोगन के साथ नारा
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम 3 दिसंबर के पूर्व संध्या पर
ना टूटना है ,ना झुकना है ,
हम लोगों को एकता बनाकर रखना है ,
प्रत्येक दिव्यांगजनों को रोजगार मिलना चाहिए , बिहार में दिव्यांग आयोग का गठन होना चाहिए , ₹3000 /=पेंशन- 35 किलो राशन , तभी दिखेगा आपका सुशासन,
घर पर पोस्टर वोटिंग की सुविधा , फिर रुपया 3000 पेंशन देने में क्यों दुविधा ,
निःशक्ता पेंशन 3000 लेके रहेंगे ,अबकी बार ,
हमें भीख नहीं , रोजगार चाहिए , जीने का अधिकार चाहिए ,
दिव्यांगों के अधिकार ,
रुपया 3000 पेंशन दे सरकार
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे (दिव्यांग) श्री संतोष कुमार सिंह बताए की
यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व भर में मनाया जाता है ,
आज इस कार्यक्रम में हम सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं
आने वाले समय में समाज के सभी वर्ग के लोगों को आना चाहिए ताकि दिव्यांग जनों के जीवन में किस तरीका से संघर्ष रहता है समझना चाहिए साथ ही दिव्यांग विवा देवी ने बताई की सरकार के सभी कार्यालय
में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए ताकि अपने आप को हम दिव्यांगजन कभी कमजोर ना समझ सके ।
ट्यूशन क्लासेस
के डायरेक्टर राहुल कुमार ने सभी बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए 3 दिसंबर के पूर्व संध्या पर टाॅफी/चॉकलेट , मिठाइयां बाँटकर खुशी इजहार किए साथही संटू ,ऋतिक , अंश , रौनक , सुभांशु , गुड़िया , गौरव ,गोलू , रितेश , संतानू ,समर इत्यादि बच्चों ने सभी इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संकल्प लिए ।
दिव्यांग राजकुमार ने बताए की सभी दिव्यांग जनों को सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए
यह सरकार से अनुरोध है ,
कार्यक्रम में उपस्थित
छात्र – प्रिंस राज , हिमांशु कुमार , प्रियांशु कश्यप ,मनीष कुमार , माधव कृष्ण मित्तल इत्यादि 50 से अधिक छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहे ।
शिक्षिका –
मैरी सिन्हा , उषा कुमारी , मीरा कुमारी ,सौरभ कुमार , पास्तर साहब -मनोज कुमार
एवं कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर लालू तुरहा के भरपूर सहयोग रहा ।









Leave a Reply