Breaking News

MUZ : DM प्रणव कुमार द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी वेयरहाउस का किया गया आंतरिक निरीक्षण

Muzaffarpur : आज दिनांक 2.12.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महोदय, प्रणव कुमार द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक ,आंतरिक निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर वरोय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, श्री राकेश कुमार, डीडीसी , मुजफ्फरपुर श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ साथ विभिन्न मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्राधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी ओके बी यू, सी यू तथा वीवीपीएटी की ईएमएस जेनरेटेड प्रति उपलब्ध कराई गई।
उक्त अवसर पर बीएसपी के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार, राजद के जिला महासचिव श्री जितेन्द्र किशोर, एलजेपी(रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव श्री राजकुमार पासवान, श्री अनीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.