Breaking News

MUZ : आयुर्वेद चिकित्सको के लिए दो दिवसीय सी० एम० ई० का हुआ आयोजन

Muzaffarpur – आज दिनांक 02/12/23 को नितिश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, के सभागार में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन तथा बिहार आयुर्वेद प्रदेश सम्मेलन के सौजन्य से एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेद चिकित्सको के लिए दो दिवसीय सी० एम० ई० का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती निर्मला साहू महापौर मुजफ्फरपुर, वैद्य धनंजय शर्मा, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन, वैद्य अरुण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ० प्रभात कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।

इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में पटना आयुर्वेद महाविद्यालय से आए डॉ० श्याम सुंदर गुप्ता, वैद्य रमण रंजन, डॉ० संतोष विश्वकर्मा एवं डॉ० आशुतोष भारद्वाज ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए । कार्यक्रम का संचालय असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० किरण कुमारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ० पवन कुमार ने किया । उक्त कार्यक्रम में डॉ० भाष्कर, डॉ नितीन, डॉ रंजीत, डॉ महेश सहित अन्य चिकित्सक गण सामिल हुए ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.