Breaking News

सोनपुर : पटना PNB के अंचल प्रबंधक द्वारा मोबाइल एटीएम का किया गया शुभारंभ

सोनपुर : आज दिनांक 30.11.2023 को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पंजाब नैशनल बैंक के पटना अंचल के अंचल प्रबंधक श्री सुधांशु शेखर दास द्वारा मोबाइल एटीएम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल प्रमुख श्री संजय सिन्हा भी उपस्थित थे। इस मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश और विदेश के पर्यटक भी आते हैं जिनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह मोबाइल एटीएम लगाया गया है ताकि वे डिजिटल बैंकिंग का आनंद ले सकें। इस मोबाइल एटीएम के द्वारा कार्ड रहित आहरण करने के साथ-साथ धनराशि का ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इस अवसर पर अंचल प्रबंधक ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को सभी प्रकार की डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है जिससे वे अपने बैंकिंग जरूरतों को घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। मंडल प्रमुख ने सभी आगंतुकों से इस मोबाइल एटीएम का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.